फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं आने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में कई दिन से बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। इस कारण कई इलाकों में पानी का संकट गहराने लगा है। कस्बे के वार्ड दो, काउंटर दो, जम्मू मार्ग, टी गार्डन, केशव नगर, मुख्य बस स्टैंड, पहाड़ गंज, लटोरी, तरानू आदि में पानी की आपूर्ति ठप है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द कदम उठाने की अपील की है। जलशक्ति विभाग के एईई अजय शर्मा ने बताया कि कटड़ा के अधिकांश क्षेत्रों में धनसर जल परियोजना से पानी की आपूर्ति होती है। आघार जित्तो गांव में बिजली समस्या के कारण पानी लिफ्ट करने में दिक्कत हो रही है। बिजली विभाग को बिजली व्यवस्था सुचारू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें