उधमपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने समुदाय के लोगों से ईद का पर्व घरों में ही मनाने की अपील की है।
जिला प्रधान तनवीर शेख ने कहा कि मस्जिद कमेटी की ओर से पहले ही साफ किया गया है कि ईद पर लोग मस्जिदों में आने की बजाय स्थानीय मस्जिदों और घरों से नमाज अदा करें। इस दौरान कोरोना संक्रमण से मुक्ति की दुआ करें। सभी लोग कोरोना एसओपी का पालन करें। स्थानीय मस्जिदों में भी सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करें। जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी लहर पहले से अधिक घातक है। इसलिए सभी को बचने की जरूरत है। इसे हम तभी हरा सकते हैं, जब सभी लोग कोरोना एसओपी का पालन करेंगे। इसलिए परेशान न हो, प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का उचित पालन करें।