चिनैनी। नायब तहसीलदार बलवंत सिंह ने टीम सहित बाजारों का दौरा किया। इस दौरान स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों व स्थानीय लोगों को कोविड एसओपी के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही बाहर निकलें, ताकि कोरोना से बचे रहें। उधर, कस्बे में मंगलवार को जरूरी सेवाओं की दुकानें ही खुलीं थीं, जहां समयानुसार लोगों ने पहुंच कर खरीदारी की।