चिनैनी। चिनैनी ब्लॉक में कोरोना महामारी के खात्मे के लिए टीकाकरण प्रक्रिया जारी है। मंगलार से तहसील में 18 साल से ऊपर वालों के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू हो गया है। इस दौरान दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों सहित अन्य लोगों ने टीका लगवाया। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में नोडल अधिकारी सुरेंद्र शर्मा व मानिक गुप्ता में टीकाकरण शुरू किया गया। वहीं, कुद में विजय कुमार व राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाया गया। दोनों स्थानों पर शाम तक चार सौ लोगों ने पहली डोज लगवाई है। यह अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा।