फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में दुकानदारों से वसूला 38,800 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
फोटो...प्रर्वतन दल ने बाजार की जांच की ,जुर्माना भी वसूल किया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में उपायुक्त अशोक शर्मा के निर्देश पर सहायक आयुक्त (राजस्व) अख्तर हुसैन काजी ने बाजार में बेची जा रही वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच की। उनकी टीम में तहसीलदार प्रमोद कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, इंचार्ज टीएसओ, नगर समिति की निरीक्षक टीम और पुलिस शामिल थी। उन्होंने सब्जियों, फलों, मिठाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता और दर सूची की जांच की। इस दौरान सड़ी सब्जियों, फलों को मौके पर नष्ट किया गया, और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा गड़बड़ करने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं की वजन मापने की मशीनें जब्त की गईं। साथ ही टीम ने कार्रवाई करते हुए 38,800 रुपये का जुर्माना वसूला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें