पौनी। नशा मुक्त अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम करवाया गया। पीएम श्री राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं सहित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। विद्यार्थियों ने सशक्त अभिनय के माध्यम से दिखाया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नाटक के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संवाद