फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आग से झुलसे व्यक्ति ने जीएमसी जम्मू में तोड़ा दम, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। गांव कल्हाड़ में आग से झुलसे व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक रंगील सिंह (50) पुत्र हरदीत सिंह निवासी कल्हाड़ है। सोमवार देर शाम रंगील सिंह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर झुलस गए थे। लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया था। जीएमसी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। दोपहर बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें