फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पैंथर्स पार्टी की बैठक में उठे बिजली, पानी व सड़क के मुद्दे

Sat, 31 May 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
चिनैनी में पैंथर्स पार्टी की बैठक।
विज्ञापन
पूर्व शिक्षा मंत्री मुख्य हर्षदेव सिंह ने दिया समाधान का आश्वासन
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी कस्बे के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की सराय में शुक्रवार को पैंथर्स पार्टी की बैठक हुई। कई गांवों से आए लोगों ने पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह को कई समस्याएं बताकर उनके समाधान की मांग की। लोगों ने बताया कि तवी नदी से लिफ्ट कर कस्बे के नलों में दिया जा रहा पानी काफी मटमैला है, जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा है। स्कूल में स्टाफ की कमी, बिजली कटौती और खराब सड़कों की समस्या बताकर इनमें सुधार की मांग की गई। पूर्व शिक्षा मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कृष्ण अब्रोल ने की। बैठक में पवन कुमार, नंदलाल, जयचंद, मंजू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें