फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों को दी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले में रविवार को पोलियो उन्मूलन अभियान का आगाज जिला अस्पताल से हुआ, जहां डीसी मुसरत इस्लाम ने शिशु को दवाई पिला का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. मोहम्मद फरीद भट, उप सीएमओ डॉ. मोहम्मद इकबाल भट, चिकित्सा अधीक्षक डीएच डॉ. अब्दुल हामिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि 1740 टीमों ने चार चिकित्सा ब्लॉकों में 436 वैक्सीन बूथ स्थापित किए गए थे, जिनमें गूल, उखड़ाल, बटोत और बनिहाल शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में पोलियो रोधी अभियान चलाया गया, जिसमें 66472 में से 60052 बच्चों को दवाई पिलाकर 90.34 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें