फोटो..भारतीय सेना ने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में बाल दिवस मनाया। कई प्रतियोगिताएं आयोजित
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। सेना ने बाल दिवस के मौके पर विद्यार्थियों के लिए सशस्त्र बलों में प्रवेश, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कला और शिल्प में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। बच्चों को उनकी कल्पना को लागू करने और अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए बाल दिवस की थीम दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के कुल 531 बच्चों ने बड़े भाग लिया। सशस्त्र बलों में प्रवेश प्रणाली को दर्शाने वाले पैम्फलेट भी वितरित किए गए। जिले में कई जगह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। संवाद
फोटो..भारतीय सेना ने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में बाल दिवस मनाया। कई प्रतियोगिताएं आयोजित- फोटो : UDHAMPUR