किश्तवाड़। जिला अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसका काम जोरशोर से जारी है। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही मशीन किश्तवाड़ पहुंचने वाली है। प्लांट से लेकर कोविड केयर केंद्र तक ऑक्सीजन के लिए पाइप बिछाने के टेंडर निकाल दिए हैं, जिनका काम भी जल्दी शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल के सभी वेंटीलेटर काम में लाए जाएंगे। हर बिस्तर तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। सनद रहे कि जिला अस्पताल परिसर में ही आक्सीजन प्लांट की इमारत बनाई गई है।