किश्तवाड़। जिला मुख्यालय से समीपवर्ती बागवान मोहल्ले में वीरवार को कुछ लोगों के संक्रमित मिलने के कारण एक गली को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा के जारी किए गए आदेशानुसार बागवान मोहल्ला खुर्शीद अहमद बागवान के मकान से लेकर शाहनवाज अहमद के मकान तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं, नायब तहसीलदार किश्तवाड़ को प्रभारी बनाया गया है। बताया कि लगभग 21 लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। जिस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम वहां भेजने को भी आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी को भी लिखा है कि कोई भी इस रेड जोन से बाहर न निकले।