उधमपुर। शहर के बट्टल बालियां इलाके में मंगलवार रात को करंट लगने से व्यक्ति झुलसा गया। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्प्ताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रात साढ़े आठ बजे बाघदीन (43) पुत्र मोहम्मद फकीर घर में कुछ काम कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह झुलस गया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।