रामबन। उखराल तहसील के ऊपरी सेनाबती में शनिवार शाम एक लोड कैरियर ऑटो के खाई में गिरने एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी पहचान आफताब पुत्र कुदुस निवासी परिस्तान उखराल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेनाबती-परिस्तान मार्ग पर लोड कैरियर ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक घायल हुआ है। उसे पीएचसी उखराल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने थाना रामसू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।