उधमपुर। राशन डिपो पर तैनात डीलरों की कोरोना जांच के लिए बुधवार को टीएसओ कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया। इसमें 70 डीलरों की जांच की गई, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। टीएसओ मदन लाल ने बताया कि राशन वितरण के दौरान डीलर बहुत से लोगों के संपर्क में आते हैं, जिससे उन्हें कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का खतरा काफी अधिक रहता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें निर्देश दिए गए थे कि सभी डीलरों व सहायक कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जाए। इसी के मद्देनजर बुधवार को टीएसओ कार्यालय उधमपुर में एक कैंप लगाकर लगभग 70 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इनमें से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।