किश्तवाड़। पुलिस ने हेरोइन बरामद होने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार शालीमार नाका पर नियमित जांच और तलाशी के दौरान टीम ने थाना प्रभारी फिरदौस अहमद की निगरानी में एक ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक के केबिन में बैठे व्यक्ति के पास से बारह से तेरह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृत कुमार निवासी लोअर पूछाल किश्तवाड़ के रूप में हुई है। संवाद