उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी क्षेत्र में पेश आए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार जम्मू से उधमपुर की ओर गलत लेन में आ रहा था, जिसे नरिंदर शर्मा पुत्र शोटू लाल निवासी झज्जर कोटली चला रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। उसे रंजीत कुमार पुत्र अमर नाथ निवासी मरमत डोडा चला रहा था। उसके साथ एक अन्य यात्री सवार था। मंथल-सलोरा इलाके में हादसा पेश आया, जिसमें सहयात्री गिरधारी लाल (56) पुत्र दीना नाथ निवासी चडोत कुंड डोडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद