रामबन। बटोत के रखजरोह गांव क्षेत्र में जहरीली जड़ी-बूटी खाने से एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बटोत इलाके के रखजरोह गांव के पास जंगल में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात जंगली जड़ी-बूटी खा ली। इसके बाद बच्चों ने उल्टी की और बेहोश हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बटोत ले जाया गया। इस दौरान मोहम्मद बासित (12) पुत्र मोहम्मद सहफीक की मौत हो गई। बासित की बहन शबनम (10) और पड़ोसी बशीर अहमद की बेटी सानिया बानो (10) और निसार अहमद की बेटी इजिया बानो (8) को विशेष इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया। डीएसपी रामबन प्रदीप सिंह सेन ने बताया कि बटोत पुलिस ने इस संबंध में संज्ञान लिया है। जांच की जा रही है।