फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएसए के तहत केस दर्ज कर गोवंश तस्कर को जेल भेजा

विज्ञापन
पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपी।
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने शनिवार को गोवंश तस्कर टोटू निवासी कटवाल्त, रामनगर के खिलाफ लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट उधमपुर की ओर से जारी किया गया। टोटू जिले में दर्ज कई गोवंश तस्करी के मामलों में शामिल रहा है। कई एफआईआर और पिछली गिरफ्तारियों के बावजूद उसने अपनी अवैध गतिविधियों को जारी रखा। जिससे सार्वजनिक शांति को गंभीर खतरा पैदा हो गया। नतीजतन उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के लगातार आपराधिक व्यवहार ने क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को बाधित किया, जिस कारण लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें