उधमपुर। पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को 100 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को रोका जो तवी पुल रिट्टी के पास लोड कैरियर (जेके14के-4589) वाले तिपहिया वाहन पर जा रहा था। इस पर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से अवैध शराब की 100 बाेतलें बरामद हुईं। आरोपी प्रकाश चंद निवासी पंजग्रां, नगरोटा, रामनगर को काबू कर लिया गया। संवाद