उधमपुर। पुलिस ने मंगलवार को कुद में अवैध शराब की 13 बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना कुद में धारा 48 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुद पुलिस टीम ने कुद-मादा रोड के पास गश्त करते हुए एक व्यक्ति को 13 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। आरोपी जीत कुमार निवासी मादा, तहसील चिनैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद