शराव सहित अरेापी गिरफतार किया गया संवाद
कटड़ा । धर्मनगरी में जिला रियासी पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान चौकी बालनी की पुलिस टीम ने वाहन (जेके02एई-3350) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसमें से 35 क्वार्टर जेके स्पेशल व्हिस्की के बरामद किए गए। काबू किए गए आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी परधाल कटड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। एसएसपी रियासी ने बताया कि पुलिस नशे और अवैध शराब की तस्करी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के सभी वर्गों के लोगों को भी आगे आकर पुलिस को सहयोग देना चाहिए। लोग पुलिस एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9070907017 पर ऐसी अवैध गतिविधियों के बारे में सूचना दे सकते हैं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है। संवाद