दोमेल पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी।
उधमपुर। पुलिस चौकी रौंदोमेल की टीम ने नाका प्वाइंट पर नियमित वाहन जांच के दौरान मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर छिपने की कोशिश की। इससे संदेह पैदा हुआ। तलाशी लेने पर राकेश कुमार निवासी ओसु पखलाई मौजूदा समय में संबल उधमपुर के कब्जे से 3.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद