रामनगर। रामनगर पुलिस ने देशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान देश राज निवासी रांग के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना के बाद एसडीपीओ जीआर भारद्वाज के दिशानिर्देश पर एसएचओ कुलबीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में गांव में दबिश दी। इस दौरान आरोपी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।