संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान जारी है। थाना कटड़ा की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.190 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नरायणा मार्ग पर नंगल क्षेत्र में पंकज शर्मा निवासी जटवाल तहसील घगवाल, जिला सांबा को काबू किया। तलाशी लेने पर उससे 5.190 ग्राम हेरोइन के साथ वजन का तौल करने वाला एक छोटा डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया। थाना कटड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।