रामनगर। तहसील बसंतगढ़ में पुलिस ने अवैध रूप से शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी रसलीगढ़ेरन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम के समय पुलिस ने एक व्यक्ति को जांच करने के लिए रोका। तलाशी लेने पर उससे देसी शराब की 750 एमएल की 12 बोतलें और 350 एमएल के 10 क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज िकया गया है। संवाद