कटड़ा । जिला पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश शर्मा (29) निवासी कुंद्रा डेरा बाबा रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर रोका। जब बैग की तलाशी ली तो प्रीगैबलिन प्रेग्जारा-300 गोलियों के 140 पत्ते बरामद हुए। संवाद