रामबन। पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अब्दुल रशीद उर्फ शिदू निवासी गोविंदपुरा मैत्रा जिला रामबन के रूप में की गई है। एसएसपी कुलबीर सिंह की देखरेख में रामबन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे हेरोइन बरामद हुई। थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद