उधमपुर। रेहंबल थाने की टीम ने कैंबल डंगा में नाका जांच के दौरान मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध शराब बरामद की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोका। चालक ने अपनी पहचान नीरज सलारिया निवासी धनू उधमपुर और सहयात्री की पहचान रशपाल सिंह निवासी थाथी कोटली जिज्जां के रूप में हुई। जांच में उनसे शराब के 37 क्वार्टर बरामद हुए। थाना उधमपुर में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। संवाद