फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बालनी चेक पोस्ट पर हेरोइन के साथ एक काबू

विज्ञापन
हेरोइन के साथ काबू किया गया अरेापी।
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिला रियासी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। थाना कटड़ा की टीम ने बालनी चेक पोस्ट पर नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 3.60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह निवासी गुन्नी पार्थल निवासी कटड़ा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि आरोपी ऑटो रिक्शा (जेके14ए-8417) से जा रहा था। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। थाना कटड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। ड्रग सप्लाई चेन में आगे की जानकारी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें