कटड़ा। पुलिस ने एक व्यक्ति को 7.3 ग्राम हेरोइन और तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन सिंह उर्फ पम्मी निवासी सेरबड़ कटड़ा के रूप में हुई है। थाना कटड़ा में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने नियमित जांच के दौरान काबू किया। संवाद