कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बिना पंजीकरण कार्ड के पिटठ् की सेवाएं देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को काबू किया। समीर पॉइंट के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने इस अनधिकृत पिट्ठू संचालक को पकड़ा। उसने अपनी पहचान इम्तियाज अहमद निवासी बुधन, तहसील थूरू, जिला रियासी के रूप में बताई। जब उससे उसका वैध पिट्ठू सेवा कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने स्वीकार किया कि उसके पास कोई पंजीकरण कार्ड या अनुमति नहीं है। थाना कटड़ा में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि एसडीएम कटड़ा के आदेश अनुसार यात्रा ट्रैक पर केवल पंजीकृत और अधिकृत व्यक्तियों को ही पिट्ठू के रूप में काम करने की अनुमति है। संवाद