चिनैनी। चिनैनी में वीरवार को तीसरे दिन भी वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पहली डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग, व्यापार मंडल और मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से मुख्य बस स्टैंड पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दुकानदारों के अलावा मजदूर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में 18 से 44 साल के 350 लोगों को टीका लगाया गया है। कुद में भी कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया, जहां चालकों, दुकानदारों, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने टीका लगवाया है।