जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने इस वर्ष के न्यायिक कैलेंडर में तब्दीली की है। इसके तहत आगामी 16 अक्तूबर को नॉन-सिटिंग डे (जिस दिन कोर्ट की कार्यवाही नहीं होती) घोषित किया गया है। पांच और छह नवंबर को हाईकोर्ट में काम होगा। 24 नवंबर को छुट्टी रहेगी। इस दिन गुरुनानक देव का जन्मदिवस है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी संबंधित न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों, जम्मू और श्रीनगर विंग के रजिस्ट्रार (न्यायिक) और संबंधित बार एसोसिएशन को भी इस संबंध में सूचना जारी की गई है। ब्यूरो