उधमपुर। नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में नंबरदार-चौकीदार एसोसिएशन की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में नंबरदार और चौकीदारों ने भाग लिया और पेश आ रही समस्याओं व मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। इनके समाधान के लिए आगामी रणनीति तैयार की।
एसोसिएशन के सदस्य करतार चंद, बलवीर सिंह व अन्य ने बताया कि वर्तमान सरकार की तरफ से चुनाव के माध्यम से चुने गए चौकीदारों और नंबरदारों को 60 साल की आयु पूरा होने पर सेवामुक्त करने के संबंध में एक मौखिक आदेश जारी किया गया है। जबकि तत्कालीन सरकार की तरफ से उनकी सेवा के संबंध में आदेश जारी किया गया था कि चौकीदार व नबंरदार जिंदगी भर के लिए सेवा में रह सकता है लेकिन अब की सरकार ने 60 साल की आयु होने पर उन्हें सेवा मुक्त करने की योजना बनाई है। जिसका नंबरदार चौकीदार एसोसिएशन कड़ा विरोध करती है और मांग करती है कि सरकार उनकी मांग पर गौर करे और इस आदेश को लागू न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।