फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना का नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है और न ही किसी ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब कोरोना सक्रिय मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना टेस्ट का काम भी तेजी से किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी और इससे स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिंता भी बढ़ गई थी। लेकिन अब फिर से मामले कम हो रहे हैं। तीन दिन से जिले में एक भी संक्रमण मामला सामने नहीं आया है। सोमवार को भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया है और न ही किसी ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11403 हो गए हैं। इनमें से 11260 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण की मौत हो चुकी है। जिले में अब छह सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें