किश्तवाड़। पाडर उपमंडल की मचैल तहसील के कई गांवों में एक माह से बिजली बंद हैं, जिस कारण लोग परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।
27 जुलाई को कुंडेल इलाके में बादल फटने से तीन-चार किलोमीटर तक बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कुंडेल के पास ही एक से डेढ़ किलोमीटर तक भोटनाला नदीं पर झील बन गई है, जिसमें बिजली के खंभे डूब गए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अक्तूबर माह में नदी में पानी कम होने पर ही विभाग काम कर सकता है। इलाके में 2019 में ही बिजली सुविधा मिली थी, लेकिन अब फिर से लोग एक माह से अंधेरे में राते गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई है।