फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निर्जला एकादशी पर लगीं छबीलें, दुकानदारों ने बांटे तरबूज

विज्ञापन
निर्जला एकादशी के दिन लोगों को प्रसाद के रूप में तरबूज बांटते दुकानदार
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर्व मनाया गया। लोगों ने जगह-जगह ठंडे मीठे पानी की छबीलें लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। मंदिरों में भी भीड़ देखने को मिली।भगवान नृसिंह मंदिर में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। लोगों ने नहा धोकर भगवान नृसिंह के दर्शन किए। घर में सुख-समृद्धि की कामना कर निर्जला उपवास रखा। कस्बे के स्टेट बैंक, मुख्य बाजार, अस्पताल मार्ग, चिगली चोरी मार्ग अन्य जगहों पर लोगों तथा दुकानदारों ने छबील लगाई। कुछ जगह पर राहगीरों को दुकानदारों ने तरबूज काट कर बांटा। इस दौरान दुकानदार सतपाल, रवि मोहत्रा, सोनू मोदी, साहिल गुप्ता, आशीष खारका, भूषण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें