किश्तवाड़। शहर में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगा कर जान दे दी। उसकी पहचान सोनम सान पत्नी अरुण कुमार निवासी हिड़याल के रूप में हुई है। उसकी नवंबर में शादी हुई थी। वह तीन-चार दिन पहले ही मायके न्यू कॉलोनी (किश्तवाड़) में आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।