फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिव कुमार ने संभाला डीआईजी का चार्ज तो रियासी में मुकुंद बने एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रियासी। आईपीएस शिव कुमार शर्मा ने उधमपुर-रियासी रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने आईपीएस सारा रिजवी का स्थान लिया है जिन्हें जम्मू-कश्मीर में पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करते हुए डीआईजी ने समर्पित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जनता के विश्वास के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने पुलिस-जनता संबंधों को और मजबूत करने तथा पूरे रेंज में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने का विश्वास व्यक्त किया। रियासी के डीएसपी कार्यालय में सोमवार को हुए गरिमामय समारोह में मुकुंद तिबरेवाल (आईपीएस) ने निवर्तमान एसएसपी परमवीर सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने टीम वर्क और पारदर्शिता के मूल्यों पर जोर देते हुए भ्रष्टाचार मुक्त और नशामुक्त समाज के अपने लक्ष्य को रेखांकित किया। एसएसपी को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में उन्होंने अधिकारियों साथ मुलाकात भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें