फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मादा पंचायत भूमि विवाद पर नेकां का प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2026 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र की मादा पंचायत में कथित भूमि कब्जे के मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के कार्यकर्ताओं ने शहर के सलाथिया चौक पर भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नेकां के सिटी अध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आरोप लगाया गया कि भाजपा से जुड़े कुछ नेता मादा पंचायत में एक गरीब व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता ने पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाई, तो उनके खिलाफ ही झूठे आरोप लगा दिए गए। नेकां नेताओं का दावा है कि पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की गई है, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि गरीबों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। इस मौके पर मनमोहन रैना, रवि कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें