रामबन। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाकर जिला प्रशासन ने जिला प्रशासनिक परिसर में शपथ समारोह का आयोजन किया। उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने परिसर में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता बनाए रखने और भारतीय इतिहास में इस महान व्यक्ति के योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीडीसी राजिंदर शर्मा, एडीसी हरबंस लाल, आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह के शपथ ग्रहण समारोह जिले भर के सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुए। संवाद