रामनगर। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रामनगर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें नेहरू युवा केंद्र, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के चेयरमैन मक्खन लाल सहित कई शहरवासियों ने हिस्सा लिया। एकता दौड़ में शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर भाजपा नेताओं और नगर पालिका के चेयरमैन ने लोगों को बताया कि सरदार पटेल ने देश की एकता में अहम भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया, और लोगों को भी राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने को प्रेरित किया। उन्हीं के प्रयासों से देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। संवाद