उधमपुर के जिला अदालत परिसर में स्पेशल लोक अदालत का उद्घाटन करते प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला अदालत परिसर में मंगलवार को नेशनल लीगल सर्विस डे मनाया गया। इस अवसर पर स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों को कानून से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया। मौके पर प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज मुख्य मेहमान थे। सुबह मुख्य मेहमान ने फीता काट कर स्पेशल लोक अदालत की शुरूआत की। लोक अदालत में 34 के करीब वैवाहिक मामले रखे गए और कई मामले मौके पर ही निपटाए गए। साथ ही लोगों को बताया कि जरूरतमंद लोगों को हर कदम पर निशुल्क इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि 1995 में पहली बार नेशनल लीगल सर्विस डे मनाया गया था। इस अवसर पर एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया, आदि मौजूद थे। संवाद