फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नेकां की जोन कमेटी ने रणनीतियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पार्टी के मामलों की समीक्षा और रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए जिला मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक बुलाई। इसकी अध्यक्षता जोन उपाध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शफी एडवोकेट ने की। बैठक में जोन एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों तथा पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से हाल में ब्लॉक अध्यक्षों व सचिवों के लिए आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन की सराहना की। कहा कि इससे पार्टी संगठन को नई मजबूती मिली है। बैठक में सरदार हरबंस सिंह को पार्टी अध्यक्ष का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किए जाने का भी स्वागत किया गया और इसे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। बैठक में जोन सचिव राजेश गुप्ता, जोन उपाध्यक्ष विजय कुमार खजूरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला सेल सवित्री देवी, जिला सचिव पवित्र सिंह, रमेश चंदर, भूषण कलोत्रा आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें