उधमपुर। विशेष नाके पर मोटर व्हीकल विभाग ने रेत-बजरी, सीमेंट और ईंट से लदे 21 ओवरलोडिंग वाहनों को सीज कर 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग अधिकारियों के मुताबिक ओवरलोडिंग के लिए हर वाहन को 20 हजार रुपये पेनल्टी और प्रति टन 2 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी होगा। एमवीडी इंस्पेक्टर कमल कुमार के नेतृत्व में सोमवार शाम को ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी के लिए नाका लगाया गया था। रात भर चले इस अभियान में टीम ने 21 ऐसे ओवरलोड डंपरों और टिप्परों को जब्त किया। इनमें रेत, सीमेंट, बजरी और ईंट आदि सामग्री निर्धारित वजन से कहीं अधिक लोड की गई थी। टीम ने सभी वाहनों को जब्त किया। संवाद