फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रियासी में पिता की कुल्हाड़ी की काट कर बेटे ने की हत्या, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर

सार

 पुलिस के मुताबिक बेटे और पिता के बीच कहासुनी हुइ थी। इससे गुस्साए करनैल सिंह ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासी जिले के ग्रामीण इलाके कोठरू में बेटे ने अपने बाप की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। घटना शनिवार और रविवार देर रात की बताई जाती है। बताया जाता है कि बेंता निवासी कोठरु की अपने बेटे करनैल सिंह के साथ किसी बात को ले कर बहस हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान करनैल सिंह शराब के नशे में धुत था बाद में दोनों के बीच बात बिगड़ गई। इस दौरान आपस में दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। बाद में करनैल सिंह आपे से बाहर हो गया और अपने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथों पर काफी चोटे लगी वह बुरी तरह से घायल हो गया।

मौके पर अन्य परिजन भी पहुंचे घायल को किसी तरह से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा करनैल सिंह वहां से फरार हो गया। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। इस दौरान मृतक के परिजन भी मजूद रहे। पुलिस आरोपी की तालाश में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें