उधमपुर। माताओं द्वारा पुग्गे का व्रत जिलाभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कठिन उपवास रखा और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर तथा पुग्गे का प्रसाद वितरित कर इस व्रत को संपन्न किया। यह व्रत डुग्गर संस्कृति में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इसको लेकर दिनभर शहर के बाजारों में भी रौनक बनी रहीं। 20 से लेकर 70 रूपये तक का गन्ना बिका, वहीं मूली का रेट भी प्रति किलो में आम दिनों के मुकाबले 10 से 20 रुपये अधिक रहा। चिनैनी, मजालता, पंचैरी आदि इलाकों में इस व्रत को लेकर उत्साह नजर आया। संवाद