उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल के अलावा विभिन्न पंचायतों में भी कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को कोटलीवाला पंचायत में नोडल अधिकारी डॉक्टर पूनम खजूरिया की देखरेख में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 100 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही उन्हें कोविड-19 एसओपी का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच निशा शर्मा ने जिला स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।