फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा 2120 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर कटड़ा धर्मनगरी के विकास पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने कटड़ा को एक आधुनिक धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए 2120.09 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव सौंपा। विधायक ने कटड़ा में स्मार्ट रोड, 24 घंटे निर्बाध बिजली, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रस्तावित 2120 करोड़ की इस परियोजना का उद्देश्य करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कटड़ा को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है। बैठक में विधायक ने निर्माणाधीन इंटरमोडल स्टेशन परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग भी रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें